छत्तीसगढ़

कलेक्टर शर्मा की सतर्कता*: बी.एस.सी. नर्सिंग भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुनिश्चित की परीक्षा की पारदर्शिता

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग (BSCN25) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन की गई थी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा की दृष्टि से जिला बेमेतरा में कुल 04 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिसके मद्देनज़र आज सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं जिला दंडधिकारी रणबीर शर्मा ने शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा, के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बी.एस.सी. नर्सिंग भर्ती परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में 480 कुल परीक्षार्थी जिसमें 324 परीक्षार्थी उपस्थित 156 अनुपस्थित थे, इसी प्रकार लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में 360 कुल परीक्षार्थी 256 उपस्थित व 104 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, इसी प्रकार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में 360 कुल परीक्षार्थी 258 उपस्थित व 102 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में 113 कुल परीक्षार्थी जिसमें 78 उपस्थित व 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसी प्रकार कुल परीक्षार्थी 1313 जिसमें 916 परीक्षार्थी उपस्थित और 397 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा ने केंद्र के प्रत्येक कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की जानकारी ली। इस निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया की सुचारू और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करना था। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं को देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया और किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के निर्देश

Related Articles

Back to top button