छत्तीसगढ़

फेसबुक पर आईपीएस शलभ कुमार सिन्हा के नाम से फर्जी अकाउंट, खुद आईपीएस ने किया अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के आईपीएस शलभ कुमार सिन्हा के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है, उन्होंने खुद अपने आधिकारिक अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है. इन फर्जी खतों में प्रोफाइल फोटो एक ही तरह की लगाई गई है. लेकिन कवर फोटो दोनों खातों में अलग है. आईपीएस शलभ ने लोगों को अकाउंट की रिपोर्ट करने के लिए अपील की है.

आईपीएस शलभ सिन्हा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि ” मेरे दो फर्जी प्रोफाइल बनाए गए हैं और इनसे फ्रेंड रिक्वेस्ट की जा रही है. कृपया प्रोफाइल की रिपोर्ट करें और रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें. हमारी ओर से उचित कार्रवाई की जा रही है.

सायबर अपराध पर लगाम लगाना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. यह पहली बार नहीं है जब किसी आईपीएस अधिकारी या पुलिस अफसर के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी खाता बनाया गया हो. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. बता दें कि आईपीएस अक्षय कुमार के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करने का मामला उजागर हुआ था. इस केस में हरियाणा से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. दोनों आरोपी फर्जी खाते के जरिए लोगों को मेसेज भेजते थे. साथ ही सामान खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम थे.

Related Articles

Back to top button