Featureछत्तीसगढ़

बने खाबो-बने रहिबो अभियान के तहत होटल, ढाबा स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच

*जन जागरूकता अभियान चलाया गया*
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 अगस्त 2025/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में ’’बने खाबो-बने रहिबो’’ के तहत कांकेर जिले में भी विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थान, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलो का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लघंन पाये जाने पर जैसे- अखबारी कागज का उपयोग, बासी खाद्य पदार्थो का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नान वेज का एक कण्टेनर में रख रखाव, खाद्य पदार्थो की अस्वच्छ हैंडलिंग इत्यादि के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई, साथ ही आम जनता को खाद्य पदार्थो से संबंधित जानकारी दिया गया। खाद्य नमूना के रूप में 07 सेम्पल जांच लिया गया। इस कार्यवाही में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग कांकेर खाद सुरक्षा अधिकारी भारत भूषण पटेल सहित विभाग की टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button