Featureकांकेर

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयावधि में हो : सीईओ

उत्तर बस्तर कांकेर । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के निर्माण कार्यों के साथ पंचायतों के कार्या की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तहत् अन्य प्रगतिरत कार्या एवं महतारी सदन सह सामुदायिक शौचालय के कार्या को समय पर गुणवत्तापूर्णढ़ग से समय सीमा में पूर्ण करने, अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  को तहसील कार्यालय अंतागढ़ के लिए स्थल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कांकेर विजय कुमार मांडवे को सभी प्रगतिरत कार्या का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया। जिले में सभी अप्रारंभ कार्या को तत्काल प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण कराने व मूल्यांकन सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा उदय नाग, भानुप्रतापपुर जी.एल.चुरेन्द्र, दुर्गूकोंदल सुरेन्द्र कुमार बंजारे, कांकेर अश्वनी यादव, नरहरपुर बेनु सुखदेवे, अंतागढ स्वेता साहू ़, चारामा जी.एस.कवर, अनुविभागीय अधिकारी आरईएस कांकेर त्रिलोक कुटारे, नरहरपुर नरेन्द्र ठाकुर, चारामा खिलेश साहू, दुर्गूकोंदल देवेन्द्र हटिले, कोयलीबेड़ा सी.एल.स्वर्णकार, अंतागढ सन्दीप रवि़, भानुप्रतापपुर रविशंकर सोनी सहित सभी उपअभियंता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button