कांकेरछत्तीसगढ़

व्यय प्रेक्षक से मिलने हेतु समय निर्धारित


*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 हेतु लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 (अजजा) के लिए अधिकारी श्री संदीप मंडल (आईआरएस) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी (व्यय प्रेक्षक) द्वारा जानकारी दी गई है कि व्यय प्रेक्षक श्री मंडल से मिलने का समय सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक नियत किया गया है। उक्त अवधि में वे विश्राम गृह कांकेर के बैठक कक्ष में मिल सकते हैं। इसके अलावा मोबाईल नंबर 7647045218 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
क्रमांक/412/सिन्हा

Related Articles

Back to top button