Uncategorized

आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज, 7 मई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

इस वर्ष कुल 5.71 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की गई थीं और उसी महीने कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। इसके लिए राज्य भर में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे और 17 अप्रैल तक सभी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स:

पर जाकर रोल नंबर और अन्य विवरण भरकर देख सकते हैं।

रिजल्ट में लगातार हो रहा सुधार

पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है।

  • पिछले 6 वर्षों में 10वीं का पास प्रतिशत 7.41% तक बढ़ा है।
  • वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 2.31% तक बढ़ा है।
  • साल 2023 में 10वीं का रिजल्ट 75.61% रहा था।
  • इस बार भी बेहतर रिजल्ट की उम्मीद जताई जा रही है।

कोविड काल में परीक्षा का तरीका बदला था

साल 2021 में कोरोना महामारी के कारण 10वीं के नतीजे असाइनमेंट आधारित और 12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में हुई थीं।

Related Articles

Back to top button