Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

रोहिणीपुरम साईं मंदिर गोल चौक पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का प्रकट उत्सव मनाया गया…

रायपुर गोल चौक पर भगवान श्री परशुराम प्रकट उत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पूजा,अर्चना, आरती कर महाप्रसादी का भव्य आयोजन...


रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईं मंदिर रोहणीपुरम गोल चौक पर समस्त विप्र जनों द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा और महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मन्नू बाजपाई ने बताया कि भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना और आरती कर शुरूवात की जाती है

आमजनों को महाप्रसादी वितरण
गोल चौक निवासी मन्नू बाजपाई ने कहा कि यहां परशुराम प्रकट उत्सव का आयोजन चल रहा जहां भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना और आरती के बाद यहां आमजनों के लिए महाप्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाता है, जो भी यहां आते हैं उनको भगवान श्री परशुराम जी का भोग लगा प्रसाद सभी को वितरण किया जाता है। यह कार्यक्रम 2019 से 6 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यहां सर्व ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हैं तथा अन्य जाति के लोग भी जुड़े हुए है,सहयोग करते हैं और बड़ी ही धूमधाम से सब मिलकर आयोजन को सफल बनाते हैं।

प्रतिष्ठित समाज सेवी दिनेश पांडेय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, तथा प्रति वर्ष आगे भी सहयोग करने का निवेदन किया
वहीं ब्राह्मण समाज के समर्पित, प्रतिष्ठित समाज सेवी दिनेश पांडेय ने अपने वक्तव्य में बताया कि यहां सभी ब्राह्मण समाज के लोग मिलकर और उनके सहयोग से आज 6 वर्षों से हम सब निरंतर करते आ रहे हैं। दिनेश पांडेय ने यह अपील भी की है की यह सहयोग हमेशा हर वर्ष हमें मिलता रहे।
पूजा अर्चना के बाद महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया जहां भारी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग भी किया।
भगवान श्री परशुराम जी के प्रकट उत्सव में मन्नू बाजपाई, दिनेश पांडेय, अतीत पांडेय, संदीप शर्मा , जीतू शर्मा , विजय दुबे, मिश्रा जी तथा अन्य साथी-सहयोगीगण, भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button