छत्तीसगढ़

जली हुई महिला के शव की हुई शिनाख्त, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी के कमल विहार के सेक्टर 4 में झाड़ी के बीच बीते रोज एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली थी. टिकरापारा पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात शव की शिनाख्त की है. महिला की पहचान 45 वर्षीय केवरा बाई के रूप में की गई है. महिला के बेटे ने 21 मई को गुम इंसान की रिपोर्ट कराई थी दर्ज.

बता दें कि लाश तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. पुलिस ने हत्या की आशंका जता रही है. महिला का शव जला हुआ था. महिला ने कान में टाप्स, गले में मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी पहनी थी.

Related Articles

Back to top button