Featureकांकेरछत्तीसगढ़

शासकीय दृष्टि, श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में मनाया गया सेवा पखवाड़ा दिवस

योग आयोग के अध्यक्ष श्री सिन्हा हुए शामिल

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 सितम्बर 2025/ जिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट कांकेर में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा की उपस्थिति में सेवा पखवाड़ा दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, फल वितरण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने दिव्यांग छात्रों के बीच प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया। अंतर्राष्ट्रीय बाधित दिवस, रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे श्री सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों को एकता की शक्ति अनुशासित जीवन एवं पढ़-लिखकर अपने देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। दिव्यांगजनों द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता पेंटिंग, गायन आदि क्रियाकलापों पर प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था परिसर की साफ-सफाई, बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जाहिर करते हुए दिव्यांग बच्चों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जो भी मदद की आवश्यकता हो इसके लिए शासन-प्रशासन तत्पर है तथा हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में शाला उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र पर चर्चा की गई और दिव्यांग छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button