
आरंग/रायपुर – भारतीय जनता पार्टी के नगरीय निकाय चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन आरंग नगर के माई की बगिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, छत्तीसगढ़ शासन) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी, चुनाव प्रभारी श्री चंदूलाल साहू जी, रायपुर नगर निगम के चुनाव प्रभारी श्री विकास मरकाम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आरंग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग जी, भाजपा अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन जी, मंडल अध्यक्ष श्री देवनाथ साहू जी, पार्षद प्रत्याशीगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गुरु साहेब जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया और जनता से भाजपा प्रत्याशियों को भारी समर्थन देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने भाजपा को समर्थन देने का संकल्प लिया और निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का विश्वास व्यक्त किया।



