Featureछत्तीसगढ़

रामकुंड में खतरनाक युवक का खौफ, चापड़ लेकर घूमने लगा आरोपी

रायपुर । राजधानी रायपुर में खुलेआम हथिवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड बस्ती का बताया जा रहा है। जिसमें राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे नामक युवक हाथ में चापड़ लेकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है।

26 सेकेंड के वीडियो में युवक लोगों को गाली देते हुए डराने-धमकाने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल, आजाद चौक थाना पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए युवक की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में आए दिन होती रहती हैं। रहवासियों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ

गई।

पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडियो की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button