Featureकांकेरछत्तीसगढ़

लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में प्रशिक्षण हेतु काउंसिंलिग 11 दिसम्बर को

उत्तर बस्तर कांकेर / लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में विभिन्न कोर्स के लिए आवासीय प्रशिक्षण हेतु कांकेर जिले के सभी ब्लॉक के युवाओं की काउंसिलिंग का आयोजन आगामी 11 दिसंबर को किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि उक्त काउंसिंलिग सुबह 10 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में आयोजित होगी। इसमें बेरोजगार युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए नर्सिंग, सिक्योरिटी गार्ड, अस्सिटेंट इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। इच्छुक युवाओं को आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 92445-68431 नंबर पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button