Featureकांकेरछत्तीसगढ़

विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 अक्टूबर को

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अक्टूबर 2024/ जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 अक्टूबर दिन मंगलवार को दुर्गा चौक नरहरपुर में प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण सहित सभी प्रकार के रोगों का ईलाज किया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि आयुष चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीण उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य जांच कराकर इसका लाभ अवश्य उठाएं।

Related Articles

Back to top button