Featureछत्तीसगढ़

बस्तर के दोनों सांसदों को पंडुम के मंच पर नहीं बैठाना बस्तर का अपमान – दीपक बैज

 

रायपुर / पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर पंडूम के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति के मंच पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों को तो स्थान दिया गया, लेकिन बस्तर के दोनों आदिवासी सांसदों, कांकेर सांसद भोजराज नाग और बस्तर के सांसद महेश कश्यप को भाजपा सरकार ने मंच पर बैठाने के लायक भी नहीं समझा, जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार सांसदों को मंच पर बैठाना था, बस्तर के दोनों ही सांसद आदिवासी वर्ग से आते है तथा बस्तर की जनता का प्रतिनिधित्व करते है। यह उन सांसदों का ही नहीं बस्तर की जनता और बस्तरिया अस्मिता का अपमान है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर पंडुम के नाम पर करोड़ो रुपए खर्च कर अपनी ब्रांडिंग तो कर रही, लेकिन बस्तर के लोगों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिस पंडुम में बस्तर के जन प्रतिनिधि अपमानित हो रहे, वहां पर आम बस्तरिया आदिवासी की क्या स्थित होगी समझा जा सकता है। भाजपा सरकार को आदिवासी अस्मिता, आदिवासियों की धार्मिक आस्था, आदिवासी संस्कृति से कोई मतलब नहीं, बस्तर में मची संसाधनों की लूट से ध्यान भटकाने के लिए केवल राजनैतिक इवेंट कर रहे हैं। अपने ही दल के चुने हुए सांसदों को अपमानित करके बस्तर की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार को न बस्तर की समृद्धि से कोई सरोकार है ना ही बस्तरिया संस्कृति से केवल अपनी ब्रांडिंग के लिए आदिवासी समाज को यह सरकार बार अपमानित कर रही है।

Related Articles

Back to top button