Featureकांकेरछत्तीसगढ़

विधानसभा निर्चाचन क्षेत्र-81 कांकेर हेतु सात नवीन मतदान केन्द्र की स्वीकृति

उत्तर बस्तर कांकेर 16 अक्टूबर 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-81 कांकेर (अजजा) में सात नवीन मतदान केन्द्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी है कि फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-81 कांकेर हेतु सात नये मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव आयोग को प्रेषित किया गया था, जिसके तहत मतदान केन्द्र क्रमांक-10 आंवराभाट, 37-बुधियारमारी, 46-पत्थर्री, 19-भण्डारीपारा 2, 86-माटवाड़ा लाल 2, 101 टुराखार और 109 कोदाभाट शामिल हैं। इस प्रकार जिले में सात नवीन मतदान केन्द्र को बढ़ाकर अब कुल 734 मतदान केन्द्र हो गये हैं।

Related Articles

Back to top button