कांकेरछत्तीसगढ़

जिले के 06 शिक्षकों ने आईआईटी गांधीनगर में प्रशिक्षण प्राप्त किया

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 सितंबर 2024/ राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत भारत सरकार की मंशा अनुरूप देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान आईआईटी गांधीनगर गुजरात के साथ मिलकर गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों की क्रिएटिव लर्निंग हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला 29 से 31 अगस्त तक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के 6 व्याख्याताओं ने कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य से 50 शिक्षकों का चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट आधार पर हुआ। सभी व्याख्याताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने अनुभव साझा किए।

Related Articles

Back to top button