कांकेरछत्तीसगढ़

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जुलाई 2024/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भा.नौ.) संजय शुक्ला एवं कार्यालय के कर्मचारियों के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापारा के विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री संजय शुक्ला और कल्याण संयोजक श्री सूर्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा एक्स नायक श्री दिनेश सार्वा की पुत्री दिव्यांग साधना सार्वा को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से व्हील चेयर प्रदाय किया।

Related Articles

Back to top button