छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने खोला मोर्चा
मांग पूरा न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी
रायपुर : छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि शासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिला है तीन दिवसी धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार तक आवाज पहुंचने का प्रयास किया गया है आने वाले दिनों में सरकार की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं होते हैं तो संग अनिश्चितकालीन आंदोलन का कदम उठा सकता है संघ के महिला सदस्यों का कहना था कि सात माह से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि संघ के सदस्यों को किस तरह से स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है 2007 से नियुक्ति के बाद से लगातार कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर 2039 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं पिछले कैबिनेट में वित्त विभाग ने 27 प्रतिशत वृद्धि पर मोहर लगा दी है जिसका लाभ अन्य विभागों को दिया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के सदस्यों को लाभ नहीं मिल पाया है लाभ से वंचित हैं ।
दो सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने दो सूत्रीय मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है संघ का कहना है कि पिछले 17 साल से 3 000 कंप्यूटर ऑपरेटर धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है मांग को लेकर कई बार केंद्र और राज्य सरकार के पास ज्ञापन सौंप चुके हैं यहां तक की मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी पत्र सोपा है और मांग की है कि उनकी मांग एक निश्चित विभाग के अंतर्गत नियमितीकरण किया जाए तथा 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए



