
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 जुलाई 2024/ जिले के आम नागरिकों की मांग एवं शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से पूर्व की भांति कलेक्टर कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। आगामी जनदर्शन का आयोजन 23 जुलाई को समय-सीमा की बैठक के उपरांत दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।




