
उत्तर बस्तर कांकेर, 04 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तहसील पखांजूर के ग्राम खैरकट्टा निवासी 47 वर्षीय कोलिया वड्डे की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र श्री महेश वड्डे और श्रीमती मेहेत्री ध्रुवा को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक-691/सिन्हा



