छत्तीसगढ़

नक्सलियों का आतंक: बीजापुर में दो लोगों की बेरहम हत्या, गांव में फैला दहशत का माहौल

बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अलग-अलग गांवों में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि तर्रेम थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षाबलों के एक दल को घटनास्थल भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान छुटवाई गांव के निवासी कवासी जोगा (55) तथा बड़ा तर्रेम गांव के निवासी मंगलू कुरसम (50) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि तर्रेम पुलिस घटना की पुष्टि कर रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। इस घटना के साथ ही इस वर्ष अब तक बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा में लगभग 27 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button