

उत्तर बस्तर कांकेर 30 नम्बर 2024/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी द्वारा जिले में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभा कक्ष में ली गयी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, भारत मिशन योजना, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, 15वें वित्त, निर्माण कार्यों एवं नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान समस्त जनपद सीईओ को 2024-25 में स्वीकृत आवासों को 01 सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने निर्देश देते हुए सभी आवास योजना के नोडलो को फील्ड विजीट करने कहा। नियद नेल्लानार योजनांतर्गत स्वीकृत आवासों को 03 तारीख तक पूर्ण करने का समय-सीमा तय किया गया। उनके द्वारा नक्सल पीड़ित परिवार और आत्मसमर्पित नक्सलियों को आवास प्लस के माध्यम से 06 दिसम्बर तक सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दियें। बण्डापाल अंतागढ़ सचिव को कार्य प्रारंभ नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं भानुप्रतापपुर के ब्लॉक कोडिनेटर एवं तकनीकी सहायक को आवास के कार्यों में धीमी प्रगति के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गये। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) अंतर्गत पृथक्करण शेड का निर्माण एवं उसमें कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिये। मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान योजनांतर्गत स्वीकृत आवासों का मस्टररोल जारी करना, आंगनबाड़ी पूर्ण करने एवं नाडेपवर्मी कार्य के पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में सीईओ द्वारा समस्त जनपद सीईओ एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण को कार्यों को गंभीरता से करने एवं समय-सीमा से दिये गये लक्ष्यों को पूर्ण करने निर्देश दिये गए। बैठक में उप संचालक पंचायत, कार्यपालन अभियंता आर.ई.एस., सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, एस.डी.ओ.आर.ई.एस. एवं जनपद पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित थे।



