राष्ट्रीय

खाली पड़े ठेले में एक प्रधान आरक्षक किसी शराबी के साथ सोता हुआ दिखा

दमोह: जिला मुख्यालय पर जबलपुर नाका चौकी के पास खाली पड़े एक ठेले में एक प्रधान आरक्षक किसी शराबी के साथ सोता हुआ दिखा। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस विभाग हरकत में आया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी कौन है इसका पता लगाया जा रहा है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक प्रधान आरक्षक एक शराबी के साथ जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे में हाथ ठेले पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो कब का है इसकी भी जानकारी नहीं है और पुलिसकर्मी कौन है इसके बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों तक जब यह वीडियो की जानकारी पहुंची तो सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है। इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उसने यह हालात किस परिस्थिति में निर्मित किया है और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button