Featureकांकेरछत्तीसगढ़

कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

उत्तर बस्तर कांकेर, 18 अक्टूबर 2024/ कृषि स्थायी समिति की बैठक उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में सभापति श्री नरोत्तम पड़ोटी की अध्यक्षता में आहूत की गई। उनके द्वारा कृषि विभाग के खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 क्षेत्राच्छादन, बीज -खाद वितरण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, ग्रीष्म कालीन धान के बदले, दलहन एवं तिलहन उत्पादन कार्यक्रम, बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई है। उद्यान, मछलीपालन, जल संसाधन, पशुपालन, क्रेड़ा, बीज प्रक्रिया केन्द्र, भूमि संरक्षण, जिला विपणन, कृषि अभियांत्रिकी, प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं विद्युत विभाग के संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा भी की गई। कृषि स्थायी समिति के सदस्य श्रीमती ताराबती ठाकुर, उप संचालक कृषि एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button