छत्तीसगढ़
चारामा के विभिन्न वार्डो में कांग्रेस पार्टी के द्वारा 1=1 लाख रुपए का फार्म भरवाया गया
चारामा : नगर पंचायत चारामा के विभिन्न वार्डो में कांग्रेस पार्टी के द्वारा 1=1 लाख रुपए का फार्म भरवाया गया है, जबकि वर्तमान में पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है, फिर भी कांग्रेस पार्टी कुछ पढ़ी लिखी लड़कियों के द्वारा नगर चारामा सहित आसपास के ग्राम पंचायतों में 1=1 लाख का फार्म भरवाया जा रहा है व महिलाओं से आधार कार्ड एव राशन कार्ड मांगा जा रहा है, जिससे लोगो में धोखाधड़ी से नुकसान होने का डर है।
इस संबंध में लिखित शिकायत तहसीलदार चारामा को दिया गया है, प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर एव अनुविभागीय अधिकारी तहसील चारामा को प्रेषित किया गया है

उक्त लिखित शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष चारामा प्यारेलाल देवागन एव भाजपा चारामा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के द्वारा किया गया है।





