
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 अप्रैल 2024/लोकसभा आम निर्वाचन अंतर्गत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम.टी. रेजू एवं व्यय प्रेक्षक श्री संदीप मंडल ने आज जिले के अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल) चेक पोस्ट मरोड़ा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी रखते हुए सघन जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री बी.एस. उइके, पखांजूर एसडीएम श्री ए.एस. पैकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



