
राष्ट्रीय
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका,
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले (delhi liquor scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (money laundering case) में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से झटका लगा है। केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई करते हुए कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। हालांकि मामले में ED को सुप्रीम ने नोटिस थमाया है। मामले की अगली 29 अप्रैल को होगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव का हवाला देते हुए इसी शुक्रवार को सुनवाई की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि इतनी जल्दी सुनवाई संभव नहीं। साथ ही कोर्ट ने ईडी से 24 अप्रैल तक जवाब देने के लिए कहा है।



