कांकेरछत्तीसगढ़

स्वीप के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता शपथ


*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 02 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बिटिया आग्रह टोली द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार जिले के ग्राम पंचायत बड़ेतपाल, मुल्ला और कढ़ईखोदरा में मनरेगा कार्यस्थल में श्रमिकों ने ‘जागरूक रहेंगे मजदूर-मतदान करेंगे मजदूर’ नारे के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button