क्राइम ख़बरछत्तीसगढ़

इलाज के बहाने महिला मरीज से डॉक्टर का करीबी बढ़ाते शादी के नाम पर दुष्कर्म का मामला आया, महिला को करता था ब्लैकमेल

खैरागढ़। डॉक्टर के इलाज के बहाने महिला मरीज से करीबी बढ़ाते हुए शादी के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला के दूसरे पुरुष से शादी करने के बाद डॉक्टर उसके पति को वीडियो-फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा. परेशान महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पारिवारिक डॉक्टर महेंद्र वर्मा इलाज के बहाने उससे करीबी बढ़ाई, और शादी का झाँसा देकर उससे दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला के मुताबिक, जब भी वह अपना इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाती, तब वो उसे शादी करने की बात करता और उसके करीब आने की कोशिश करता था.

 

आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींच रखा था. इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी डाक्टर तीन वर्षों तक महिला का शोषण करता रहा. लेकिन जब पीड़िता ने अपनी मर्जी से दूसरे से शादी कर ली, तो डॉक्टर महेंद्र वर्मा उसके सोशल मीडिया चैट, अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ को उसके पति को भेज कर ब्लैकमेल करने लगा था. आखिरकार तंग आकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में कराई.

Related Articles

Back to top button