कांकेरछत्तीसगढ़

नामांकन के दूसरे दिन एक अभ्यर्थी ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र


*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है। आज नामांकन के दूसरे दिन कांकेर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-11 के लिए 01 अभ्यर्थी का नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री अभिजीत सिंह के समक्ष कोण्डागांव जिला अंतर्गत फरसगांव तहसील के ग्राम कोनगुड़ निवासी श्री सोनसिंह ने नाम-निर्देशन-पत्र दो प्रतियों में जमा किया। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने की शपथ भी ली। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र (शासकीय अवकाश को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जमा कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल है तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल को होगी। इसी प्रकार नाम वापसी 08 अप्रैल को दोपहर 03 बजे तक ली जा सकेगी।
(फोटो-01)
क्रमांक/407/सिन्हा/सोरी

Related Articles

Back to top button