कांकेरछत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी पर्ची में दिया जा रहा मतदान करने का संदेश


*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान की अनिवार्यता को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोमलदेव शासकीय जिला अस्पताल कांकेर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनोखी पहल की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि इसके तहत मरीजों के उपचार व दवाओं के विवरण वाली ओपीडी पर्ची में ‘जागरूक रहेगा कांकेर, मतदान करेगा कांकेर’ की सील लगाकर लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button