कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

पहले दिन 07 अभ्यर्थियों ने प्राप्त किए नाम निर्देशन पत्र


*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-11 में निर्वाचन के लिए आज कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री अभिजीत सिंह द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम-निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नाम-निर्देशन के पहले दिन 07 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया, जिनमें सर्वश्री बीरेश ठाकुर, सोनसिंह, भोजराज नाग, भोजराम, श्री सुकचंद नेताम, विनोद कुमार नागवंशी और जीवन लाल मतलाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक जमा कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 04 अप्रैल तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा 05 अप्रैल को होगी। इसी प्रकार नाम वापसी 08 अप्रैल को दोपहर 03 बजे तक की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button