
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज कांकेर में नव वधू मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। स्वीप के तहत जनपद पंचायत चारामा के ग्राम लखनपुरी में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ‘चलो मतदान केन्द्र की ओर’ के नारे के साथ रैली निकालकर मतदान दिवस के दिन 26 अप्रैल को मतदान करने का आग्रह किया। इसी प्रकार कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत स्वीप सहेली ने भी ग्रामीण मतदाताओं को स्वीप संबंधी रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हाटकर्रा में महिला शक्ति संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाल कर नारा लेखन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई।




