चारामा : चारामा के ग्राम पंचायत गिरहौला के टिकरापारा में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, शिव महापुराण कथा का प्रवचन पंडित दाऊ लाल तिवारी जी के मुखारविंद से संपन्न हो रहा है,
शिव महापुराण कथा का श्रवण करने आज भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी जी शामिल होकर कथा का रसपान कर कथा वाचक पंडित दाऊ लाल तिवारी जी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास की कामना की, विधायक महोदया को अपने बीच पाकर कथा सुनने आए श्रोता एव ग्रामीण गदगद हो गए !




