कांकेरछत्तीसगढ़

76 वर्ष के बुजुर्ग रामनारायण ने डाला


*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
कांकेर 26 अप्रैल 2024/ कांकेर शहर के माहुरबंदपारा स्थित आदर्श मतदान केंद्र में सबसे पहले वोटर के रूप में 76 वर्षीय बुजुर्ग श्री रामनारायण पटेल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। श्री पटेल ने बताया कि वह शुरू से वोट करते आ रहे हैं। मॉडल पोलिंग बूथ में उपलब्ध सुविधाओं पर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग का धन्यवाद देते हुए कहा कि छाया के लिए टेंट, शीतल पेयजल, स्वच्छ परिसर, गर्मी से बचने कूलर, टेंट आदि की व्यवस्था से निश्चित तौर पर मतदाताओं में मताधिकार के प्रति उत्साह आएगा। मतदान केन्द्र की दीवारों पर ट्रायबल आर्ट डिजाईन की भी उन्होंने प्रशंसा की। इसी वार्ड की 69 वर्षीय श्रीमती प्रेमबाई रामटेके ने भी आज सुबह अपना वोट डाला। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी उक्त बूथ की साज-सज्जा किये जाने पर उन्होंने सराहना की।
इसी प्रकार माहुरबंदपारा वार्ड की गृहिणी श्रीमती ममता पड़ोती ने भी आज सुबह 7.30 बजे कतार में लगकर वोट डाला। उन्होंने आदर्श मतदान केन्द्र की थीम की सराहना करते हुए कहा कि इसे शादी के मंडप की तरह सजाया गया है, जो काफी आकर्षक है। यहां पर प्रतीक्षालय, पीने का ठंडा पानी, कूलर, टेंट आदि की समुचित व्यवस्था की गई है, जो निश्चित रूप से मतदाताओं को आकर्षित कर रही है।

Related Articles

Back to top button