Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया शुरू: मतदाता सूची की जांच के लिए BLO की टीम करेगी घर-घर सर्वे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। यह वही प्रक्रिया है जो हाल ही में बिहार में लागू हुई थी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के जिन 12 राज्यों में SIR कराने का ऐलान किया। उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट की गहनता से जांच होगी। हर वोटर को फिर से वेरिफाई किया जाएगा ताकि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित हो। वहीं चुनाव आयोग की इस पहल का सीएम साय ने भी समर्थन व्यक्त किया है।

2028 की तैयारी का पहला कदम

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि यह रिवीजन भविष्य के चुनावों की नींव है। दरअसल, 2028 में विधानसभा और 2029 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया को ‘प्री-इलेक्शन क्लीनिंग ड्राइव’ माना जा रहा है। इस दौरान मतदाता सूची में नए वोटर जोड़े जाएंगे, गलतियों को सुधारा जाएगा, और डुप्लीकेट या मृत वोटरों के नाम हटाए जाएंगे।

रात 12 बजे लिस्ट फ्रीज की गई

सोमवार रात 12 बजे से राज्य की वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी गई है। इसके बाद अब किसी भी तरह का जोड़ या सुधार केवल SIR के जरिए ही किया जा सकेगा। बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) आज (मंगलवार) से घर-घर जाकर फॉर्म 6, 7, 8 और 8A वितरित करेंगे। हर BLO एक घर में तीन बार विजिट करेगा, ताकि कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं।

Related Articles

Back to top button