Featureकांकेरछत्तीसगढ़

बेवरती एवं बांधापारा नाथियानवागांव जलाशय को मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर होगा आबंटित

उत्तर बस्तर कांकेर, जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत बेवरती एवं बांधापारा नाथियानवागांव सिंचाई जलाशय को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटित किया जाएगा। जनपद पंचायत कांकेर से मिली जानकारी के अनुसार पट्टा आबंटन में पंजीकृत मत्स्य सहकारी समिति एवं मछुआ समूह, स्थानीय महिला स्वसहायता समूह, मछुआ व्यक्ति एवं मत्स्य कृषक, ऐसा क्षेत्र जहां वर्ष 1968 या उसके पश्चात मकान, भूमि आदि डूब मंे आने के कारण परिवार स्थापित हो गए हों, ऐसे व्यक्तियों एवं परिवार व उनके समूह, समिति को संबंधित जल क्षेत्र में पट्टे पर दिए जाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसी प्रकार गौठान समिति या उनके द्वारा चिन्हित समूह को भी मत्स्य पालन के जलाशय आबंटित किए जा सकेंगे। योजना में चयनित हितग्राही की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होना चाहिए। उपरोक्त जलाशयों में मत्स्य पालन के लिए पट्टा आबंटन के लिए 06 अप्रैल तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जनपद पंचायत कांकेर में कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत कांकेर से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button