कांकेरछत्तीसगढ़

समाज कल्याण विभाग के सचिव ने वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण


उत्तर बस्तर कांकेर, 14 मार्च 2024/ समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश और संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आज जिले में अशासकीय संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, नशा मुक्ति केन्द्र और शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर संचालक श्री पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। सचिव श्री प्रकाश ने सभी संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और सभी संस्था प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा, श्री मुकेश कुमार दिवाकर एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button