Featureकांकेरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने किया अंगीकार अभियान-2025 वर्चुअल शुभारम्भ

नगर पालिका परिषद कांकेर के जनप्रतिनिधि जुड़े

उत्तर बस्तर कांकेर 18 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदेशभर में “अंगीकार अभियान-2025“ का वर्चुअल शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के 11 हजार लाभार्थी परिवारों का एक साथ गृहप्रवेश कराया गया, जिसका सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिला मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा अपने सभागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लक्षित पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं गृह प्रवेश की चाबियां सौंप कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें नगर की स्वच्छता और सुंदरता के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया। नगरपालिका के सीएमओ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लाभार्थियों के जीवन में स्थायित्व, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण तैयार करना रहा, जिसमें कांकेर नगर ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button