
दिल्ली के ग़ाज़ियाबाद में आयोजित रीजनल लेवल पिच डेक प्रतियोगिता में ICAI रायपुर शाखा के प्रतिभावान विद्यार्थी चयनित
रायपुर / इंद्रभूषण न्यूज / रायपुर शाखा के विद्यार्थियों ने रीजनल पिच डेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर हासिल की राष्ट्रीय स्तर पर जयपुर में प्रतिनिधित्व करने की उपलब्धि
दिल्ली के ग़ाज़ियाबाद में आयोजित रीजनल लेवल पिच डेक प्रतियोगिता में ICAI रायपुर शाखा के प्रतिभावान विद्यार्थी — हरजोत सलूजा, श्याम सिंघल एवं ऋतिका जुमानी — ने प्रथम स्थान प्राप्त कर रायपुर शाखा और समस्त केंद्रीय क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इस प्रतियोगिता में केंद्रीय भारत के 34 शहरों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रायपुर शाखा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
अब ये विद्यार्थी अगले माह जयपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की पिच डेक प्रतियोगिता में केंद्रीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास गोलछा एवं सीआईसीएएसए रायपुर के अध्यक्ष सीए ऋषिकेश यादव ने विजेता टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



