कांकेरछत्तीसगढ़

हुनर के झोला कार्यक्रम के साथ न्योता भोज का आयोजन

   उत्तर बस्तर कांकेर 07 मार्च 2024/ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला माटवाड़ालाल पटेलपारा में हुनर के झोला का प्रदर्शन एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। हुनर के झोला नोडल एवं प्रधान अध्यापक श्रीमती पूर्णिमा गेड़ाम ने बताया कि हुनर का झोला का उद्देश्य गणित एवं विज्ञान विषय को बढ़ावा देने के लिए एवं बच्चों में वैज्ञानिक क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में आस-पास के 10 स्कूलों में गणित एवं विज्ञान टीएलएम का निर्माण कर हुनर के झोला कार्यक्रम का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शाला में न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य परियोजना कार्यालय से राज्य समन्वयक श्री राजकुमार चापेकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री भुवन जैन सहित शाला शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button