कांकेरछत्तीसगढ़

माइक्रो वाटरशेड सचिव के संविदा भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी

   उत्तर बस्तर कांकेर, 07 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत कांकेर में माइक्रो वाटरशेड सचिव के 28 पदों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी पश्चात् पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है, जिसे कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in में अपलोड कर दिया गया है। उक्त सूची के संबंध में यदि किसी आवेदकों को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से परियोजना प्रबंधक डब्ल्यूसीडीसी सह उपसंचालक कृषि के नाम से कार्यालय उप संचालक कृषि कांकेर में कार्यालयीन समय में 15 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button