उत्तर बस्तर कांकेर, 01 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी की गई है, जिसमें कांकेर जिले के 31 युवाओं ने सफलता हासिल किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 17 दिसम्बर एवं 20 दिसम्बर को जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाईन, खोखरा में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में जिले के 369 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें 31 युवाओं का चयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि क्लर्क के परिणाम कुछ ही दिनों में आने की संभावना है, चयन परिणाम ऑनलाईन भी उपलब्ध है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए गए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 5 मार्च को सुबह 7.30 बजे रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय में प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रशिक्षण 01 मई से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटरों में शुरू होगी।




