
Featureक्राइम ख़बरराष्ट्रीय
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मुम्बई/एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक उनको छह गोलिया लगी थीं। सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास गोलीबारी हुई। मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक लारेंस विश्नोई गैंग पर शक किया जा रहा है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



