छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक संपन्न

चारामा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक महोदय द्वारा जारी बैठक सूचना अनुसार कल दिनांक 17 फरवरी, शनिवार को फेडरेशन के पदाधिकारियो सम्माननीय सदस्यो की बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में निम्नानुसार विषयों पर चर्चा उपरांत सर्व सहमति से निर्णय लिए गए –
(१) *फेडरेशन के प्रांतीय निर्देशानुसार लंबित महंगाई भत्ता हेतु पूरे प्रदेश के जिला एवं तहसील स्तर पर दिनांक 23 फरवरी, शुक्रवार को एक दिवसीय धरना, रैली कर शासन को ज्ञापन सौंपा जाना है ।*
*इस हेतु फेडरेशन से संबद्ध विभागो के तहसील इकाई चारामा के समस्त पदाधिकारियों सदस्यो से आग्रह किया जाता है की आप सभी दिनांक 23 फरवरी, शुक्रवार को भोजनावकाश में कर्मचारी भवन में एकत्रित होवे, तदोपरांत रैली के रूप में SDM ऑफिस जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा । सभी कर्मचारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।*
(२) फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक आदरणीय श्री भानुराम गावड़े जी द्वारा दिनांक 29 फरवरी को स्वयं की। अर्धवर्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने के फलस्वरूप फेडरेशन के नए संयोजक मनोनयन हेतु आग्रह किया गया जिस पर उपस्थित पदाधिकार्यो एवं सदस्यो द्वारा सर्व सहमति से उन्हें शैक्षणिक सत्रांत (शासन के नियमानुसार) तक फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक के दायित्व निर्वहन किए जाने को कहा गया । जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया ।
(३) श्री भानु राम गावड़े ब्लॉक संयोजक फेडरेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022 एवं 2023 का सम्पूर्ण आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यो द्वारा अनुमोदित किया गया ।
(४) कर्मचारी भवन के कांप्लेक्स के किराए एवं नवीन संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया । तथा निर्धारित नियम शर्तो पर कांप्लेक्स को पुनः किराए पर देने का निर्णय पारित किया गया ।
बैठक में सर्व श्री भानूराम गावड़े , के के गंजीर, जवाहर सिंह ठाकुर, उदयराम देवांगन, के के पम्मार, बसंत सिन्हा, सूर्यकांत देवांगन, शिव देवांगन, वीरेंद्र मेहता, फेडरेशन के पूर्व सदस्य सचिव धन्नू साहू आदि उपस्थित रहे ।

तरुण देवदास
सचिव
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन

Related Articles

Back to top button