treding

नशे में अपने आप को WWE का रेसलर समझ बैठा,फिर जो हुआ उसका वीडियो वायरल

Social Media Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं. इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है यहां एक नर्सरी अपने आप को WWE का रेसलर समझ बैठा फिर जो बवाल मचाया आस-पास के लोग भी हैरत में पड़ गए. उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद कोई भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाया.
लड़का दिखाने लगा स्टंट (Social Media Viral)

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख मालूम होता है लड़का नशे में है. वो सड़के के एक किनारे पर खड़ा रहता है और जॉन सीना की एक्टिंग करता है. अचानक से उसे पता नहीं क्या होता है दौड़कर जाता है और पार्किंग में खड़ी कार पर कूदने लगता है. फिर देखते ही देखते उस पर बैक फ्लिप मारता है. इतने में बात नहीं बनी तो मुक्के मार-मारकर कार का शीशा तोड़ने लगा. कई बार वो पूरी ताकत से कार के शीशे पर कूद जाता है. कुछ ही देर में उसने कार का हुलिया बिगाड़ दिया. लड़का नशे में इतना डूबा कि उसने खुद को जॉन सीना और कार को अपना दुश्मन मान लिया.

कार को लगा तोड़ने

वीडियो में आप देखेंगे कि लड़का जॉन सीना की तरह एक्टिंग भी कर रहा है. उसे बिल्कुल भी होश नहीं है कि वो क्या कर रहा है. इस दौरान राह चलते किसी की नजर उस पर पड़ी तो उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को shivans_king_83 नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘अब गाड़ी वाला तुझे अच्छे से जॉन सीना बनाएगा.’ वीडियो पर इसी तरह के रिएक्शन नेटिजन्स पोस्ट कर रहे हैं. हजारों लोग इसे देख भी चुके हैं.

Related Articles

Back to top button