Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

मातृशक्ति की आस्था का अद्भुत संगम, पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 2100 महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ को अर्पित किया रक्षा सूत्र

जगन्नाथ मंदिर में 2100 माताओं-बहनों ने भगवान जगन्नाथ को बांधा रक्षा सूत्र, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा मंदिर परिसर - पुरन्दर मिश्रा

रायपुर / भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत दृश्य गुरुवार को रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में देखने को मिला। धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से ओतप्रोत इस विशेष आयोजन में लगभग 2100 माताओं एवं बहनों ने एक साथ उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ स्वामी जी को विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक रक्षा सूत्र अर्पित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयघोष, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

आयोजन के संबंध में विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ को रक्षा सूत्र अर्पित करने की यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, पारिवारिक संस्कार, आपसी प्रेम और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति द्वारा भगवान जगन्नाथ को रक्षा सूत्र अर्पित कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की गई। उन्होंने भगवान जगन्नाथ स्वामी से सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रखने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और रक्षा सूत्र अर्पित किया। आयोजन के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी, पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी तथा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त भाजपा मीडिया पैनलिस्ट श्री पीयूष मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति जी, श्री दलविंदर वेदी जी, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे जी, नगर निगम एम.आई.सी. सदस्य श्री महेंद्र खोडियार, श्रीमती संजना संतोष हियाल जी, श्री अमर गिदवानी, श्री संतोष सीमा साहू जी, पार्षद श्री महेश ध्रुव जी, श्री कैलाश बेहरा जी, श्री महेश बघेल जी, श्री राजेश गुप्ता जी, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू जी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा जी, श्रीमती ममता सोनू तिवारी जी, श्री ज्ञानचंद चौधरी, श्री आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान जगन्नाथ स्वामी को रक्षा सूत्र अर्पित किया गया। माताओं एवं बहनों ने भगवान से प्रदेश और देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भी प्रार्थना की गई।

आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। एक साथ 2100 महिलाओं द्वारा भगवान जगन्नाथ को रक्षा सूत्र अर्पित किए जाने से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण मंदिर परिसर में काफी भीड़ रही। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई, ताकि दूर-दराज से पहुंचे माताओं-बहनों एवं भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भोजन व्यवस्था के दौरान भी श्रद्धालुओं में उत्साह और सेवा भाव देखने को मिला।

पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। भगवान जगन्नाथ की भक्ति सभी को एक सूत्र में बांधती है और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करती है। उन्होंने आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाली सभी माताओं-बहनों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम हो। इसी मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।

Related Articles

Back to top button