
किसानों को धान बेचने में हो रही समस्या एवं उसे दूर करने शिवसेना नेताओं द्वारा गांव-गांव, धान संग्रहण केंद्र का दौरा किया जा रहा
kanker news. अंतागढ़, अंतागढ़ क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में हो रही समस्या एवं उसे दूर करने हेतु शिवसेना नेताओं द्वारा गांव-गांव, धान संग्रहण केंद्र का दौरा किया जा रहा है। एवं किसानों की समस्याओं को दूर करने हेतु प्रशासन के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर उसे दूर कराया जा रहा है। शिवसेना नेताओं द्वारा अंतागढ़ क्षेत्र के धान संग्रहण केंद्र चारगांव, भैसासुर एवं अन्य क्षेत्र का दौरा किया गया
। जहां देखा गया कि धान संग्रहण केंद्र में धान का उठाव नहीं किया होने के कारण जगह खत्म हो गया है ।और जगह नहीं बचा है। जिसके कारण किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। और किसानों को लौटाया जा रहा है। जिससे किसान परेशान है। इसी तरह कई धान संग्रहण केंद्र और ग्राम के सेड एवं धान रखने का चबूतरा अधूरा बना हुआ है। पूरा नहीं हुआ है ।जिसके कारण किसान परेशान है ।शिवसेना प्रशासन से मांग करती है कि अभिलंब क्षेत्र के धान संग्रह केंद्र से धान का परिवहन, उठाव किया जाए एवं जहां-जहां पर धान संग्रहण केंद्र में चबूतरा, सेड अधूरा पड़ा है। उससे बनाया जाय जिससे किसान परेशान ना हो।



