छत्तीसगढ़

खुले में मांस-मटन बेचेने पर रोक लगाने नागरिको ने सौंपा ज्ञापन

भानूप्रतापपुर| नगर के नागरिको ने थाना भानूप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर भानूप्रतापपुर नगर में कई जगहों पर खुले में मांस, मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नगर के दल्ली रोड नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड नम्बर 03 में खुले तौर पर सड़क किनारे मांस, मछली की बिक्री जारी है। जो कि, विधि विरूद्ध है। ऐसे किये जाने से सार्वजनिक जन पर कुप्रभाव पड़ रहा है तथा आम जनता में आकोश है साथ ही विक्रय किये जा रहे जानवरों का डॉक्टरी परीक्षण भी नही कराया जाता है जिससे आम जनता में बीमारी फैलने का भी अंदेशा है तथा विधि अनुरूप खुले में बैंचे जा रहे मांस को ढक कर भी नहीं रखा जाता है।इसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं धार्मिक भावनाओं पर भी आघात हो रहा है।

Related Articles

Back to top button