Featureकांकेरछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया कलेक्टर ने

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला मुख्यालय के शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा ही है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने आज स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा सहित पीडब्ल्यूडी, विद्युत मण्डल, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, नगर पालिका, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के  अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button